काहिरा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को मिस्र की अकादमी ऑफ आर्ट्स ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है।
अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से इस खबर को साझा किया।
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, “काहिरा की प्रतिष्ठित अकादमी ऑफ आर्ट ने मुझे डॉक्टरेट की उपाधि से अलंकृत किया है। मैं विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
यह पहला मौका है जब अकादमी ऑफ आर्ट्स ने किसी अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया हो।
dharmpath.com dharmpath