मिस्र में आपातकाल अतिरिक्त 3 महीने के लिए बढ़ा

काहिरा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। मिस्र की संसद ने सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को देश में आपातकाल की सीमा अतिरिक्त तीन महीने के लिए बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी।

सिन्हुआ ने समाचार एजेंसी एमईएनए के हवाले से बताया कि संसद स्पीकर ने मंगलवार को संसद के आम सत्र में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री से राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल सीसी द्वारा देशव्यापी आपातकाल को अतिरिक्त तीन महीने के लिए बढ़ा देने के फैसले का पता चला।

आपातकाल में यह विस्तार 10 जुलाई की शाम से शुरू होगा।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति सीसी ने अप्रैल में देश के घारबिया और एलेक्जेंड्रिया के गिरजाघरों में दोहरे बम विस्फोट के बाद देशभर में आपातकाल लगा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493