काहिरा, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मिस्र के पुरातत्वविदों को टॉलेमिक युग (305-30 ईसा पूर्व) की 50 ममी मिली हैं।
बीबीसी के मुताबिक, पुरावशेष मामलों के मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 12 बच्चों की हैं। ये ममी राजधानी काहिरा के दक्षिण में तुना एल-गेबेल में नौ मीटर गहरे चार चैंबर्स में दफन थीं।
कुछ ममियों को कपड़े में लपेटा गया था बाकी पत्थरों के ताबूत व लड़की के बक्से में थीं।
अधिकारियों ने बताया कि इनकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन संभावना है कि ये महत्वपूर्ण पदों पर रहे होंगे।
dharmpath.com dharmpath