मिस्र में ब्रदरहुड सदस्यों को 20 साल कैद

indexकाहिरा, 9 सितंबर –मिस्र की एक अदालत ने प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड के दो वरिष्ठ सदस्यों को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इन पर पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित व हत्या करने तथा प्रतिबंधित संगठन में शामिल होने और उसका प्रबंधन संभालने का आरोप है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, मुस्लिम ब्रदरहुड के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद अल-बेलतगी और इसी संगठन से जुड़े उपदेशक सफवात हेगाजी पिछले वर्ष इस्लामवादी राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को सत्ता से बेदखल करने की मुहिम में शरीक एक पुलिस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी के अपहरण के आरोपी हैं।

इन दोनों पर पुलिसकर्मियों की हत्या के प्रयास का आरोप भी लगा था।

इनके अलावा राबा फील्ड अस्पताल के दो चिकित्सकों को पांच साल कैद की सजा सुनाई गई है। ये दोनों एक आतंकवादी संगठन में शामिल हुए थे।

बेलतगी और हेगाजी को वर्ष 2013 में गिजा प्रांत में एक मस्जिद के सामने हिंसा भड़काने के आरोप में मौत की सजा भी सुनाई गई है। हिंसा में 10 लोग मारे गए थे और 20 घायल हुए थे।

जुलाई 2013 में सेना द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी का तख्ता पलटे जाने के बाद से सैन्य नेतृत्व ने मोरसी समर्थकों पर व्यापक दमनात्मक कार्रवाई की गई है, जिसमें 1,000 से अधिक मारे जा चुके हैं और अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपदस्थ राष्ट्रपति मोरसी इन दिनों जेल से भागने, प्रदर्शकारियों की हत्या के आदेश देने, जासूसी और न्यायपालिका का अपमान करने जैसे आरोपों का सामना कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493