मिस्र में रूसी विमान दुर्घटना की जांच शुरू

मिस्र और रूस के जांचकर्ताओं ने शनिवार को मिले दुर्घटनाग्रस्त विमान दो ब्लैक बॉक्स रिकॉर्डर के तथ्यों का विश्लेषण शुरू कर दिया है।

फ्रांसिसी एजेंसी ‘सेफ्टी ऑफ सिविल एविएशन’ को दो विमान सुरक्षा विशेषज्ञ, एअरबस के छह सलाहकार और जर्मनी के दो विशेषज्ञ रविवार को बाद में मिस्र और रूस की जांच टीम से जुड़ गए।

रूस के आपात मंत्री व्लादिमिर पुचकोव शनिवार को विशेषज्ञों की टीम के साथ काहिरा पहुंचे।

शनिवार को जारी बयान में कहा गया है कि बचावकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 224 लोगों में 163 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं।

रूस का यात्री विमान शनिवार को मिस्र के संघर्ष वाले सिनाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट से संबद्ध मिस्र के एक आतंकवादी संगठन ने विमान दुर्घटना की जिम्मेदारी ली है।

मिस्र के प्रधानमंत्री शेरिफ इस्माइल ने शनिवार को कहा कि जब तक ब्लैक बॉक्स की जांच पूरी नहीं हो जाती विमान दुर्घटना के कारणों का पता नहीं लगाया जा सकता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493