काहिरा, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। मिस्र में संसदीय चुनाव के पहले चरण के तहत रविवार को मतदान हो रहे हैं।
‘अल अहराम’ की रपट के अनुसार, रविवार और सोमवार को होने वाले पहले चरण के मतदान के दौरान मिस्र के 27 प्रांतों में से 14 प्रांतों के करीब 2.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। रविवार को मतदान केंद्र सुबह नौ बजे खुले, जहां मतदान रात नौ बजे तक जारी रहेगा।
उच्च चुनाव समिति (एचईसी) के अनुसार, 1,32,57,507 महिलाओं और 1,41,44,846 पुरुषों सहित कुल 2,74,02,353 मतदाताओं ने पंजीकरण कराया है।
संसदीय चुनाव के पहले चरण के लिए 2,573 प्रत्याशी मैदान में हैं।
एचईसी ने घोषणा की है कि मतदान न करने वालों पर 63 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा।
मिस्र के 27 प्रांतों में से शेष 13 प्रांतों के लोग 22-23 नवम्बर के बीच होने वाले दूसरे चरण के मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
देश में दिसंबर की शुरुआत में संसद के गठन की उम्मीद जताई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath