काहिरा, 8 अगस्त (आईएएनएस)। मिस्र की राजधानी काहिरा में एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए हैं।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी ‘सिन्हुआ’ के अनुसार, काहिरा के दक्षिण 245 किलोमीटर दूर मिन्या प्रांत में रविवार रात एक बस रेगिस्तान की सड़क पर पलट गई। तेज रफ्तार के कारण बस का एक टायर फट गया और बस पलट गई।
मिस्र के परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मिस्र में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में 10,000 लोगों की मौत होती है, और यहां करीब 60 प्रतिशत दुर्घटनाएं बसों के कारण होती हैं।
dharmpath.com dharmpath