काहिरा, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मिस्र के आरिश शहर में बुधवार देर रात अज्ञात बंदूकधारियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की जान चली गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के सरकारी समाचार-पत्र ‘अहराम’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आतंकवादियों ने आरिश शहर के अटलावी स्क्वायर में सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath