काहिरा, 18 सितम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में सुरक्षा बलों के अभियान में गुरुवार को 17 आतंकवादी मारे गए, जबकि 35 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने कहा, “सुरक्षा बलों ने 53 विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय किया, आतंकवादियों के 43 ठिकानों को जला दिया, बिना लाइसेंस वाली 13 मोटरसाइकिलों व 16 वाहनों और सात गोदामों को नष्ट कर दिया।”
आतंकवादियों के खिलाफ की जा रही लगातार कार्रवाई में सैकड़ों आतंकवादी मारे जा चुके हैं। गुरुवार को 11वें दिन भी सुरक्षा बलों ने उत्तरी सिनाई प्रांत में बड़ी संख्या में आतंकवादियों को मार गिराया।
dharmpath.com dharmpath