मिस्र में 19 आतंकवादी ढेर

समाचार वेबसाइट ‘अल अहराम’ ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि सुरक्षाबलों ने छह संदिग्ध आतंकवादियों को भी गिरफ्तार किया है और 23 ठिकानों, 27 वाहनों, दो खुदाई करने की मशीनों और दो मोटरसाइकिलों को नष्ट कर दिया है।

सेना के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के मुताबिक, शेख जुवेद और राफाह शहरों में शुक्रवार को भी इसी तरह के सुरक्षा अभियानों में 60 आतंकवादियों को मार गिराया गया था और 40 घायल हो गए थे।

गौरतलब है कि जुलाई 2013 में देश के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद देशभर में आतंकवादी हमले बढ़े हैं, जिसमें हजारों की संख्या में पुलिसकर्मियों और सैनिकों की मौत हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493