मिस्र : सीसी ने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली

काहिरा, 2 जून (आईएएनएस)। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। उनका यह कार्यकाल 2022 तक होगा। मिस्र के सरकारी टीवी ने यह जानकारी दी।

संसद में हुए बड़े समारोह में सीसी ने राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

उन्होंने यहां मार्च में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में 97 प्रतिशत मत हासिल किए थे।

राष्ट्रपति ने शपथ लेने के बाद कहा, “हमने अधिक स्थिरता के साथ भविष्य के लिए बहुत ही मुश्किल चरण को पार करने में सफलता पाई।”

सरकार द्वारा संचालित निले टीवी के अनुसार, अपने पहले कार्यकाल में आर्थिक सुधारों पर ध्यान देने के बाद, सीसी ने कहा कि वह आने वाले चार वर्षो में स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर ध्यान देंगे।

उन्होंने कहा, “मिस्र जैसे देश की अगुवाई करना वास्तव में महान और कठिन है..लेकिन मिस्र अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को साझेदारी के आलोक में

बढ़ावा देने के अपने प्रयास को जारी रखेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493