‘मिस टनकपुर..’ का पोस्टर रिलीज

मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। राजनैतिक व्यंग्य पर आधारित फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ का पहला पोस्टर बुधवार को इंटरनेट पर रिलीज हो गया।

एक बयान में बताया गया कि फिल्म के निर्देशक और निर्माता विनोद कापड़ी हैं। इसमें अन्नू कपूर, ऋषिता भट्ट और राहुल बग्गा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ हरियाणा के एक गांव टनकपुर की पृष्ठभूमि पर बनी राजनैतिक व्यंग्य है, जिसमें एक जोखिमभरी प्रेमकहानी भी है।

टनकपुर का प्रधान सुआलाल गंदास (अनु कपूर) खाप पंचायत में निहित अधिकारों के साथ गांव पर शासन करता है। सुआलाल ने अपनी से काफी छोटी उम्र की लड़की माया (ऋषिता) से शादी की है। लेकिन माया को अपनी उम्र के लड़के अर्जुन (राहुल) से प्यार हो जाता है।

इस बात का पता चलने के बाद सुआलाल और उसके दोस्त अर्जुन पर मिस टनकपुर के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसे अपमानित करते हैं। फिल्म 19 जून को प्रदर्शित होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493