‘मिस टनकपुर..’ के ट्रेलर को मिली अमिताभ, हिरानी की सराहाना

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता विनोद कापड़ी की आनेवाली फिल्म ‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ की ट्रेलर को महानायक अमिताभ बच्चन और निर्माता राजकुमारी हिरानी जैसी हस्तियों की सराहना मिली है।

‘पीके’ निर्देशक हिरानी (72) में ने ट्विटर पर बताया कि फिल्म का ट्रेलर उनहें बहुत पसंद आया।

उन्होंने लिखा, “अभी ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ का ट्रेलर देखा। दिलचस्प व्यंग्य है।”

अमिताभ ने भी ट्विटर पर फिल्म की सराहना की।

अन्नू कपूर, ऋषिता भट्ट और राहुल बग्गा अभिनीत ‘मिस टनकपुर हाजिर हों’ हरियाणा के एक गांव टनकपुर की पृष्ठभूमि पर बनी राजनैतिक व्यंग्य है।

टनकपुर का प्रधान सुआलाल गंदास (अनु कपूर) खाप पंचायत में निहित अधिकारों के साथ गांव पर शासन करता है। सुआलाल ने अपनी से काफी छोटी उम्र की लड़की माया (ऋषिता) से शादी की है। लेकिन माया को अपनी उम्र के लड़के अर्जुन (राहुल) से प्यार हो जाता है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘मिस टनकपुर हाजिर हो’ 19 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493