मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता ‘चूक’ से बौखलाया कोलंबिया

बोगोटा, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिस यूनिवर्स-2015 के फाइनल में रविवार रात कोलंबिया की प्रतिभागी को लेकर हुई ‘भद्दी’ चूक से कोलंबिया की मीडिया व सोशल नेटवर्क बौखलाया हुआ है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के मेजबान-अमेरिकी हास्य अभिनेता स्टीव हार्वे ने पहले मिस कोलंबिया एड्रिआना गुइटेररेज को मिस यूनिवर्स घोषित किया था, लेकिन कुछ देर बाद अपनी गलती सुधारते हुए मिस फिलीपींस को प्रतियोगिता की विजेता घोषित किया।

स्टीव ने हालांकि अपनी गलती को समझते व सुधारते हुए माफी मांगी, लेकिन तब तक कोलंबिया इस भारी चूक की वजह से बहुत आहत हो चुका था।

कोलंबिया के ‘काराकॉल’ न्यूज नेटवर्क ने इस गड़बड़ के बारे में अपनी वेबसाइट के पहले पेज पर एक स्टोरी लिखी, जिसका शीर्षक था, “एड्रिआना गुइटेररेज साढ़े चार मिनट के लिए मिस यूनिवर्स बनीं।”

वहीं, स्टीव ने इंटरनेट पर मांगी माफी में कोलंबिया की स्पैलिंग भी गलत लिख दी, जिससे कोलंबिया वासियों का गुस्सा और भड़क उठा।

स्टीव ने जब गलती से मिस कोलंबिया को मिस यूनिवर्स घोषित किया था, कोलंबिया के राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने भी तुरंत ट्विटर पर इसका जश्न मनाने हुए एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें लिखा था, “कोलंबियाई महिलाएं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाएं हैं। बधाई हो मिस यूनिवर्स-2015 एड्रिआना गुइटेररेज! आप हमारा गौरव हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493