मिस वल्र्ड ऑस्ट्रेलिया प्रतिभागी की कार दुर्घटना में मौत

सिडनी, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मिस वल्र्ड ऑस्ट्रेलिया प्रतिस्पर्धा की एक फाइनलिस्ट की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिस वर्ल्ड प्रतिभागी की कार गलत तरीके से गाड़ी चला रहे दो फ्रांसीसी पर्यटकों की कार से टकरा गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्वींसलैंड राज्य की 17 वर्षीय एलिसी मिलर-केनेडी ने 2016 की मिस वल्र्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह दुर्घटना के बाद एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थीं, जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया। उनके सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें थीं।

अधिकारियों ने इस दुर्घटना में घायल फ्रांसीसी चालक से अभी औपचारिक पूछताछ नहीं की है, जिसका इलाज चल रहा है। फॉरेंसिक जांच नतीजों के बाद ही कोई आरोप तय किए जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया में मिस वल्र्ड प्रतियोगिता से जुड़े लोगों ने एलिसी की मौत पर दुख जताया है।

मौजूदा मिस वल्र्ड ऑस्ट्रेलिया मेडेलीन कोव ने कहा, ्न”वह खूबसूरत थीं और जो कुछ भी चाहती, वह कर सकती थीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493