मीका सिंह के घर से 300,000 की नकदी, आभूषण चोरी

मुंबई, 31 जुलाई (आईएएनएस)। गायक मीका सिंह ने अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा स्थित अपने घर से 300,000 रुपये की नकदी और आभूषणों की चोरी होने की सूचना दी है।

मीका के मैनेजर ने उनकी ओर से शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गा है कि सोमवार दोपहर उनके फ्लैट से 100,000 रुपये के आभूषण और 200,000 रुपये के आभूषण चोरी हुए।

इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में गायक के घर काम करने वाले एक शख्स को इमारत से जाते देखा गया है। इस मामले वह मुख्य संदिग्ध है।

ओशिवारा पुलिस स्टेशन के प्रमुख एस. पसलवार ने कहा कि संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास चल रहे है। वह नई दिल्ली से हैं।

फिलहाल, मीका सिंह ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493