मीडियाकर्मी हमारी टीम के पीछे पड़े हुए हैं : मार्सेलो

मेड्रिड, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मौजूदा यूरोपीय चैम्पियन रियल मेड्रिड के करिश्माई डिफेंडर मार्सेलो का कहना है कि सभी संवाददाता उनकी टीम के पीछे पड़े हुए हैं और इसे नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।

‘गोल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, रियल मेड्रिड नए कोच जुलेन लोप्तेगुई के मार्गदर्शन में खराब फॉर्म से जूझ रही है, लेकिन मंगलवार देर रात यहां उसने चैम्पियंस लीग के ग्रुप-जी के मैच में चेक गणराज्य के क्लब विक्टोरिया प्लेजन को 2-1 से हराया।

मार्सेलो ने कहा, “जब आप नहीं जीतते तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं। लेकिन, जब आप क्राइसिस की बात करते हैं तो फिर आप टीम को चोट पहुंचाना चाहते हैं। सभी पत्रकार हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हो सकता है कि यह जलन हो क्योंकि आप नहीं जानते कि फुटबाल कैसे खेला जाता है।”

ब्राजील के खिलाड़ी ने कोच लोप्तेगुई को समर्थन देते हुए कहा, “मेरी राय में लोप्तेगुई बेहतरीन काम कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493