मीडिया की आदी हो गई है आराध्या : ऐश्वर्य

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। ऐश्वर्य राय बच्चन का कहना है कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी आराध्या मीडिया एवं फोटोग्राफरों की आदी हो गई है।

ऐश्वर्य कान्स के लिए रवाना होने से पूर्व मुंबई हवाई अड्डे पर आराध्या को गोद में लिए देखी गईं। वहां हमेशा की तरह ही तमाम फोटोग्राफर मौजूद थे।

ऐश्वर्य ने बुधवार को कान्स से एक वीडियो वार्ता में मीडिया को बताया, “हम जब भी हवाईअड्डे और घर से निकलते हैं, वहां हमें देखने के लिए लोगों की भीड़ होती है। हमें कैद करने के लिए चारों तरफ कैमरे होते हैं। मेरे ख्याल से उसके (आराध्या) लिए यह आम बात है।”

उन्होंने कहा, “मेरे अंदर की मां हिफाजती रहेगी। मीडिया खबरें व फोटो चाहती है..मैं आराध्या को लेकर हिफाजती हूं। यह एक सहज प्रवृत्ति है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493