मीडिया ने मेसी की सराहना की

ब्यूनस आयर्स, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना को अकेले अपने दम पर अगले साल होने वाले फीफ विश्व कप में जगह दिलाने वाले मेसी की दक्षिण अमेरिकी मीडिया जमकर सराहना कर रही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रूस में अगले वर्ष होने वाले विश्व कप में जगह बनाने के लिए मंगलवार को क्विटो में खेले गए कोनमेबोल ग्रुप क्वालीफायर में अर्जेटीना को जीत की दरकार थी और अर्जेटीना के करिश्माई खिलाड़ी मेसी ने हैट्रिक मारकर अपनी टीम को इक्वाडोर के ऊपर 3-1 जीत दिलाई।

क्लिेरिन अखबार ने कहा, “कोच जार्ज संपाली की टीम मैच के पहले मिनट में ही पीछे हो गई लेकिन मेसी के तीन गोलों ने मैच को पूरी तरह से बदल दिया। उनका प्रदर्शन शानदार रहा।”

मेसी के शहर रोसारियो से ला केपिटल ने लिखा, “मेसी की अविश्ववसनीय प्रदर्शन की बदौलत अर्जेटीना ने इक्वाडोर को हराकर विश्व कप का सीधा टिकट हासिल किया। लियोनेल मेसी ने वह प्रदर्शन किया जोकि लोग उनसे देखना चाहते थे। जब दवाब बहुत बढ़ गया था, तब विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी ने अपनी मौजूदगी का एहसास कराया।”

ला केपिटल ने आगे लिखा, “रोसारियो के लड़के ने टीम को अपने कंधों पर उठाया और अपने तीन लोगों की मदद से इतिहास बदल दिया। उन्होंने अपने आलोचकों का मुंह हमेशा के लिए बंद कर दिया है।”

यहां तक कि इक्वाडोर ने मेसी के प्रदर्शन की सराहना की।

द यूनिवर्सो ने कहा, “विश्व कप के आयोजक अब चैन की सांस ले सकते हैं। अर्जेटीना ने बार्सिलोना के सितारे की हैट्रिक की मदद से बेहतरीन खेल दिखाते हुए विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493