नई दिल्ली/भोपाल।-मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने के बाद उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस विवाद को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस दिल्ली में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। इसके लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता दिल्ली कूच करेंगे।
कांग्रेस पार्टी ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। ECI से जवाब नहीं मिलने के बाद पार्टी की ओर से बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 1 बजकर 48 मिनट पर डिजिटल माध्यम से शीर्ष अदालत में याचिक दायर की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने गैर-कानूनी, मनमाने और पक्षपातपूर्ण तरीके से फैसला किया है, इसे रद्द किया जाए।
वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने न्यायमूर्ति पीके मिश्रा और न्यायमूर्ति अतुल एस. चंदुरकर की पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए इसे अत्यंत तत्काल सुनवाई योग्य मामला बताया और शीघ्र सुनवाई या अंतरिम आदेश की मांग की। अदालत ने उनकी दलीलों पर संज्ञान लेते हुए मामले को कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
dharmpath.com dharmpath