मीरपुर एकदिवसीय : इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दिया 310 रनों का लक्ष्य

मीरपुर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। बेन स्टोक्स (101) की शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने शुक्रवार को शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले एकदिवसीय मैच में मेजबान बांग्लादेश के सामने 310 रनों का लक्ष्य रखा है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 309 रन बनाए।

स्टोक्स के अलावा कप्तान जोस बटलर ने 63 और बेन डकेट ने 60 रनों का योगदान दिया। स्टोक्स ने अपनी शतकीय पारी में 100 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके एवं चार छक्के लगाए।

जेसन रॉय (41) और जेम्स विंसे (16) ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। लेकिन, मेहमनों ने 63 रनों तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद डकेट और स्टोक्स ने चौथे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

शफीउल इस्लाम ने डकेट को 216 के कुल योग पर पवेलियन भेजा। स्टोक्स भी 230 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। मोइन अली (6) को मशरफे मुर्तजा ने आउट किया।

यहां से बटलर ने क्रिस वोक्स (16) के साथ सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर प्रदान किया। वोक्स पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हुए।

बांग्लादेश की तरफ से मुर्तजा, इस्लाम और शकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493