मीरपुर एकदिवसीय : बांग्लादेश ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

मीरपुर (बांग्लादेश), 24 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश ने शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में बुधवार को जारी तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

तीन मैचों की इस सीरीज में मेजबान टीम 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। उसने पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारत को 79 रनों से हराया था। दूसरे मैच में बांग्लादेश छह विकेट से विजयी रहा।

भारत ने इस मैच के लिए दो बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे रवींद्र जडेजा के स्थान पर उमेश यादव और स्टुअर्ट बिन्नी को टीम में शामिल किया गया है।

बांग्लादेश ने टीम में एक बदलाव किया है। चोटिल तस्किन अहमद के स्थान पर अराफात सनी को मौका दिया गया है।

टीमें :

बांग्लादेश : मशरफे मुर्तजा (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, शब्बीर रहमान, नासिर हुसैन, रुबेल हुसैन, अराफात सनी, मुस्ताफिजुर रहमान।

भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), स्टुअर्ट बिन्नी, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, धवल कुलकर्णी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493