मुंबईवासियों को दीवाना बनाएंगे कुमार सानू

मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने गीतों से संगीत प्रेमियों को दीवाना बनाने वाले गायक कुमार सानू अगले महीने मुंबई में लाइव प्रस्तुति देंगे।

एक बयान के मुताबिक, सानू 9 जनवरी को मुंबई के कुर्ला स्थित डबलिन स्क्वायर में कार्यक्रम पेश करेंगे। इस दौरान वह बॉलीवुड के कुछ सुपरहिट गानों से दर्शकों को सम्मोहित करेंगे।

इस कार्यक्रम की टिकट का मूल्य 300 रुपये है।

सानू ने ‘तुम दिल की धड़कन’, ‘दिल ने ये कहा’, ‘जीएं तो जीएं’ जैसे कई सुपर हिट गीतों को गाया है। सानू आखिरी बार फिल्म ‘दम लगा के हइशा’ में अपने सुरों का जलवा बिखेरते हुए नजर आए थे। अब वह लाइव कार्यक्रम के जरिए दर्शकों को दीवाना बनाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493