मुंबई आतंकी हमले को कभी नहीं भुलाया जा सकता : बॉलीवुड

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले की सातवीं वर्षगांठ पर गुरुवार को फिल्म-जगत से लता मंगेशकर, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा और ओनिर जैसे सितारों ने शहीदों और पीड़ितों को सलामी दी।

बॉलीवुड सितारों ने कहा कि यह भयानक आतंकी हमला कभी नहीं भुलाया जा सकता।

पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों के आतंक का तांडव मुंबई की सड़कों, ताज होटल, सीएसटी रेलवे स्टेशन, नरीमन हाउस, कामा हॉस्पिटल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर नजर आया। इस हमले में 28 विदेशियों सहित 166 लोग मारे गए।

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले में 60 घंटों तक चले संघर्ष ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था।

इस हमले का केवल एक आरोपी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया, जिसे चार साल पहले 21 नवंबर 2012 को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।

वहीं मनोरंजन-जगत के सितारों ने ट्विटर के माध्यम से पुलिस बल के साहस को सलामी दी।

लता मंगेशकर : मैं 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

अनुपम खेर : मैं 26/11 के शहीदों को उनके साहस और बलिदान के लिए सलाम करता हूं।

प्रियंका चोपड़ा : 26/11 के हमले को हम कभी नहीं भूलेंगे।

वरुण धवन : मैं पुलिस बल को सलामी देता हूं जिन्होंने मुंबई हमले के दौरान मुंबई की रक्षा की।

प्रीति जिंटा : जो हमारे देश की सीमा की रक्षा करते हैं उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को धन्यवाद। मुंबई हमला कभी नहीं भुलाया जा सकता।

फराह खान अली : 26/11 को हुए आतंकी हमले के कारण निर्दोष लोगों की जान गई। भगवान उन्हें शांति दे।

रवीना टंडन : 26/11 मुंबई हमला नहीं भुलाया जा सकता।

रित्विक धन्जनी : 26/11 को जिन लोगों की जान गई और जिन्होंने बलिदान दिया उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता।

ओनिर : मुंबई के इतिहास का दुखद दिन है। इस दिन उन शहीदों को याद करें जिन्होंने अपनी जान दे दी।

राहुल ढोलकिया : मुंबई 26/11 के अशोक कामटे को सलाम, इसमें मारे गए निर्दोष लोग और जिन्होंने हमारी रक्षा करते हुए जान दे दी उन सभी के लिए प्रार्थना करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493