मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में तीन बार खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस की आधिकारिक पार्टनर उषा इंटरनेशनल ने अपने ट्रेड पार्टनर्स के लिये सोमवार को एक विशेष ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में मौजूद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों क्विंटन डी कॉक, बेन कटिंग और सूर्यकुमार यादव ने उषा के डीलर्स और उषा में अच्छा प्रदर्शन कर रहे कुछ कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली।
मुंबई इंडियंस टीम के प्रवक्ता ने कहा, “उषा के साथ हमारी भागीदारी लंबे समय की है और उन लोगों से मिलना सुखद रहा, जिन्होंने ब्रांड उषा को सफल बनाया है। इस प्रकार के संवाद मजेदार होते हैं और प्रशंसकों से जुड़ने में खिलाड़ियों की मदद करते हैं।”
उषा इंटरनेशनल के अधिकारी हरविंदर सिंह ने कहा, “मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ यह ‘मीट एंड ग्रीट’ कार्यक्रम हमारे उन पार्टनर्स के प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है, जो उषा इंटरनेशनल को भारत का अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरैबल्स ब्रांड बनाने के लिये लगातार प्रयास करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath