मुंबई के प्रणव ने बनाए 1009 रन, रचा विश्व कीर्तिमान

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई के स्कूल क्रिकेटर प्रणव धनावडे एक ही पारी में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। रिक्शॉ चालक पिता प्रशांत के बेटे प्रणव ने एच. टी. भंडारी कप अंडर-16 अंतर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते हुए मंगलवार को 1009 रनों की नाबाद पारी खेली।

कल्याण के के. सी. गांधी हाई स्कूल के छात्र 15 वर्षीय प्रणव मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की ओर से उपनगरीय स्कूलों के बीच कराए जा रहे इस टूर्नामेंट में आर्या गुरुकुल स्कूल के खिलाफ खेल रहे थे।

प्रणव ने 323 गेंदों की अपनी पारी में 59 छक्के और 129 चौके लगाए। प्रणव की गेंदबाजी की बदौलत उनकी टीम ने छह विकेट पर 1456 रनों पर अपनी पारी घोषित की।

प्रणव 395 मिनट तक क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने 312.38 की औसत से अपने हजार रन पूरे किए।

प्रणव ने सोमवार को ही 652 रन बनाकर स्कूल स्तर के 116 साल पुराना विश्व कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया। प्रणव ने ए. ई. जे. कॉलिंस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

कॉलिंस ने 1899 में इंग्लैंड की स्कूल प्रतियोगिता में क्लार्क हाउस की ओर से खेलते हुए नॉर्थ टाउन हाउस के खिलाफ 628 रनों की पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड कायम किया था।

प्रणव ने सोमवार को पृथ्वी शॉ के 546 रनों के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया। पृथ्वी ने दो साल पहले ही हैरिश शील्ड मैच में यह पारी खेली थी और क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में भारत में सर्वोच्च पारी का रिकॉर्ड कायम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493