मुंबई के शेफ्स के लिए ‘बन्र्ट’ की खास स्क्रीनिंग

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ब्रेडले कूपर की आगामी हास्य-ड्रामा फिल्म ‘बन्र्ट’ के निर्माताओं ने मुंबई के शेफ्स और फूड ब्लॉगर्स के लिए फिल्म की खास स्क्रीनिंग की योजना बनाई है।

फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “‘बन्र्ट’ एक शेफ की कहानी है जिसे अपनी कला से प्यार है। शेफ्स के लिए खास स्क्रीनिंग का आयोजन कौशल और कला के उत्सव जैसा होगा जिनके लिए उनमें से हर एक में उसी प्रकार जोश भरा है।”

प्रवक्ता के मुताबिक, “हर शेफ फिल्म से खुद को जोड़कर देख पाएगा।”

खास स्क्रीनिंग भारत में 30 अक्टूबर को फिल्म की रिलीज से कुछ समय पहले होगी।

कूपर के अतिरिक्त फिल्म में सिएना मिलर, ओमर साय, उमा थुर्मन और जेमी डोरनन हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493