मुंबई जुनियरथॉन 10 दिसंबर को, टाटा मोटर्स भागीदार (लीड-1)

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। टाटा मोटर्स ने 2013 में एक विशेष कार्यक्रम ‘हमारे बस की बात है’ की शुरुआत की थी, जिसके तहत देशभर में स्कूली बसों के सहायक कर्मियों तक पहुंचने की कोशिश की जाती है, और उनकी दक्षता बढ़ाने में मदद की जाती है। कंपनी बच्चों के विकास से संबंधित कई पहलों और स्कूलों से भी हर साल जुड़ती है। इसी तरह की एक पहल मुंबई जुनियरथॉन है, जिसके साथ कंपनी ने भागीदारी की है। इस दौड़ का आयोजन इस साल 10 दिसंबर को किया जा रहा है।

टाटा मोटर्स की तरफ से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि जुनियरथॉन में बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। यह आयोजन इस साल बांद्रा-कुर्ला संकुल में 10 दिसंबर को किया जाएगा।

बयान के अनुसार, बच्चों की दौड़ का आयोजन तीसरे सत्र में किया जाएगा। मुंबई जुनियरथॉन की आयोजक पार्टी शार्टी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड है, और बच्चों के इस मैराथन का यह तीसरा सीजन है।

मुंबई जुनियरथॉन के बारे में टाटा मोटर्स के वरिष्ठ महाप्रबंधक संदीप कुमार ने बताया, “हम सामाजिक उद्देश्य में अपनी भूमिका निभाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। मुंबई जुनियरथॉन में भाग लेना स्वस्थ जीवनशैली को समर्थन करने का सबसे स्पष्ट कदम है। हमें बच्चों से और मुंबई के स्कूलों से जुड़ने का मौका मिला है, इससे हम बेहद खुश हैं और हम हर साल इसे समर्थन देते रहेंगे।”

टाटा मोटर्स के कार्यक्रम ‘हमारे बस की बात है’ के बारे में संदीप ने कहा, “‘हमारे बस की बात है’ एक बेहद ही अनोखा और अपने तरह का कार्यक्रम है, जिसकी हमने 2013 में शुरुआत की थी। इससे अब तक देश के 75 से 80 शहरों के करीब 3,00 स्कूल जुड़ चुके हैं। इसके तहत हम बच्चों को सामाजिक कौशल सिखाते हैं, साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों का यौन उत्पीड़न से बचाव को लेकर जानकारी देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493