मुंबई दौरे पर आएंगे रोनाल्डिन्हो

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की मेजबानी में फुटसाल प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में खेल चुके ब्राजील के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो लीग के आगामी संस्करण को लेकर शुक्रवार को मुंबई के दौर पर होंगे।

रोनाल्डिन्हो लीग के साथ आगामी संस्करण में अपने भविष्य को लेकर घोषणा कर सकते हैं।

रोनाल्डिन्हो के मुंबई दौरे के बाद ही पता चलेगा कि क्या वह दूसरे संस्करण में लीग के साथ जुड़े रहेंगे या नहीं। वह इस बात की घोषणा एक कार्यक्रम में करेंगे।

साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का अवार्ड जीत चुके रोनाल्डिन्हो ने एक बयान में कहा है, “मेर फुटसाल प्रीमियर लीग के साथ करार काफी अच्छा रहा है। पिछले साल भारत में रहना और स्थानीय लोगों के सामने खेलना मेरे लिए अच्छा अनुभव था। मैं खेल से लगाव रखने वाले देश में अपने जोरदार स्वागत की उम्मीद कर रहा हूं।”

उन्होंने पिछले साल लीग में हिस्सा लिया था। उनके प्रशंसक एकबार फिर उन्हें लीग में खेलते देखना चाहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493