मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर गर्व है।
मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अभिनेता रितेश देशमुख ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर गर्व है।
रितेश ने मंगलवार को एक पुलिस कांस्टेबल की तस्वीर साझा की, जिसने कमला मिल्स में आग लगने की घटना के दौरान कई लोगों की जान बचाई थी।
इसके साथ उन्होंने लिखा, “कांस्टेबल सुदर्शन शिंदे ने आठ लोगों को बचा लिया। कमला मिल्स आग.. हमें मुंबई पुलिस पर बेहद गर्व है। सुदर्शन शिंदे आपको मेरा सलाम।”
उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को कमला मिल्स में लगी भयंकर आग में 14 लोगों की मौत हो गई थी और अन्य 55 घायल हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath