मुंबई फिल्म समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म का प्रीमियर

मुंबई, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोर मन के भरम’ मुंबई अकेडमी ऑफ मूविंग इमेजिज (मामी) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मुंबई फिल्म समारोह के 17वें संस्करण में इंडिया गोल्ड सेक्शन में प्रतियोगिता में उतरेगी।

समारोह का आयोजन 29 अक्टूबर से पांच नवम्बर के बीच होगा।

फिल्म ‘मोर मन के भरम’ कर्मा तकपा, हीर गंजवाला और अभिषेक वर्मा के संयुक्त निर्देशन में बनी है।

एक बयान के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में गई है और यह स्थानीय थियेटर समूह ‘इंडियन पीपल्स थियेटर एसोसिएशन रायगढ़’ के कलाकारों और उसके सदस्यों के संयुक्त प्रयास से बनी है।

फिल्म एक लेखक के बारे में है। कहानी इस पर आधारित है कि वह जो लिखना चाहता है और जो अन्य लोग पढ़ना चाहेंगे, इस बात को लेकर उसके मन में संघर्ष चल रहा है।

फिल्म में छत्तीसगढ़ के चार भिन्न लोक गीत अपने मूल रूप में हैं।

समारोह में फिल्म ‘गेटवे ऑफ इंडिया पुरस्कार’ के लिए प्रतियोगिता करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493