मुंबई में ओखी के प्रभाव के बीच शशि कूपर को अंतिम विदाई देने की तैयारी

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। यहां के एक निजी अस्पताल में एक दिन पहले अंतिम सांस लेने वाले दिग्गज अभिनेता शशि कपूर का अंतिम संस्कार बारिश और ठंड के बीच होगा क्योंकि चक्रवाती तूफान शहर ओखी शहर में दस्तक दे चुका है।

79 वर्षीय अभिनेता का अंतिम संस्कार अपराह्न 12 बजे सातांक्रूज हिंदू शमशानघाट में होगा।

अभिनेता ने सोमवार शाम 5.20 बजे को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

मुंबई में सूर्यास्त के बाद बारिश होने लगी, ऐसा इस मौसम में कम ही देखने को मिलता है। यह शायद संयोग था और ऐसा लगा मानो प्रकृति भी पृथ्वी थिएटर के संस्थापक व दिग्गज अभिनेता के गुजरने पर गमजदा है।

बॉलीवुड की कई हस्तियां शशि कपूर के पृथ्वी हाउस पहुंचीं और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

रात आठ बजे के आसपास महानायक अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक और बहू ऐश्वर्या के साथ दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर सहित करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, बबीता कपूर और रणबीर कपूर आदि परिवार के सदस्य उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

शशि कपूर के साथ काम कर चुकीं सिमी गरेवाल ने ट्वीट किया, “मैं अपने सह-कलाकार शशि कपूर के निधन से बेहद दुखी हूं। एक सज्जन शख्स व दोस्त चला गया। एक युग चला गया। आपकी आत्मा को शांति मिले शशि जी। ”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493