मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली के रहने वाले अभिनेता अभिषेक मलिक यहां अपने लिए घर तलाश रहे हैं।
टेलीविजन धारावाहिक ‘एक विवाह ऐसा भी’ के शूटिंग शेड्यूल के बाद जब भी उन्हें समय मिलता है, वह घर की तलाश में निकल जाते हैं।
अभिषेक ने कहा, “हां, यह सच है कि मैं अपने लिए घर तलाश रहा हूं और मैं काफी समय से इस बारे में विचार कर रहा था। मेरे जीवन में सबकुछ अच्छा चल रहा है।”
वह ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘पुनर्विवाह’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘भाग्यलक्ष्मी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं।
‘एक विवाह ऐसा भी’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है। इसमें सोनाली निकम भी प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath