मुंबई में पेट फेड की शुरुआत को लेकर उत्साहित डीनो

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले कार्यक्रम पेट फेड के समर्थक अभिनेता डीनो मोरिया इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं।

डीनो ने कहा, “मैं पेट फेड 2017 संस्करण को लेकर उत्साहित हूं, खासतौर से बार क्योंकि यह पहली बार मुंबई में आयोजित होने जा रहा है। मुंबई के पशु प्रेमी लंबे समय से इस तरह के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं। आयोजकों ने दिल्ली में अबतक बेहतरीन काम किया है और मुझे यकीन है कि वे मुंबई संस्करण को और भी बड़ा बनाएंगे।”

उन्होंने कहा, “मैं उनके उद्देश्य का समर्थन करता हूं और चाहता हूं कि सभी ऐसा करें। दिल्ली और मुंबई पेट फेड्स में अपने कुत्तों के साथ भाग लेने का इंतजार नहीं कर सकता।”

इस कार्यक्रम में कई गतिविधियां, कार्यशालाएं आयोजित होती हैं और स्टाल लगाए जाते हैं। यह अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इससे पहले राजधानी में इसके तीन संस्करण आयोजित हो चुके हैं और अब यह दो-तीन दिसंबर को दिल्ली में आयोजित होगा और मुंबई में 16 और 17 दिसंबर को आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493