मुंबई के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में रूसी भाषा की पहली क्लास खुल गयी है। अभी तक 90 से अधिक लोगों ने रूसी भाषा सीखने की इच्छा ज़ाहिर की, लेकिन स्कूल संचालन के सदस्यों को आशा है कि आनेवाले समय में उनकी संख्या और बढ़ेगी। स्कूल के निदेशक निखिल वाघ ने कहा – रूसी भाषा में भारत वासियों की दिलचस्पी साल दर साल बढ़ रही है। और मेरे विचार से रूसी भाषा की क्लास के उद्घाटन से हमारे देशों के बीच मैत्री और बढ़ाने में सहायता मिलेगी। भारतीय स्कूल रूसी स्कूलों के साथ पाठ्य पुस्तकों का आदान-प्रदान करने तथा स्काइप के ज़रिये संयुक्त पाठ आयोजित करने का इरादा रखता है।
उल्लेखनीय है कि जब विगत अक्तूबर में सिटी इंटरनेशनल ने रूसी भाषा की क्लास खोलने के अपने इरादे की घोषणा की थी, तब रूसी भाषी सीखने की इच्छा केवल 15 लोगों ने ज़ाहिर की थी। एक महीने में ही उनकी संख्या चार गुनी हो गयी है।
from ruvr
dharmpath.com dharmpath
