मुंबई में हैं सबसे ज्यादा इंटरनेट उपयोगकर्ता

indexमुंबई, 4 नवंबर – मुंबई में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या देश में सर्वाधिक 1.64 करोड़ है। यह बात यहां मंगलवार को जारी एक अध्ययन में कही गई। 2013 में मुंबई में 1.2 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ता थे।

मुंबई के बाद यह संख्या दिल्ली में 1.215 करोड़ और कोलकाता में 62.7 लाख है। पिछले साल कोलकाता का पांचवां स्थान था।

बेंगलुरू में यह संख्या 59.9 लाख और चेन्नई में 55.8 लाख है।

यह अध्ययन इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) और आईएमआरबी ने मिलकर किया है।

दिल्ली हालांकि 50 फीसदी सालाना वृद्धि दर के साथ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की तेजी से बढ़ती संख्या के मामले में देश में पहले स्थान पर है।

देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 24.3 करोड़ है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493