मुंबई में 50 मोटो हब खोलेगा मोटोरोला

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। मोटोरोला इंडिया ने गुरुवार को मुंबई में 50 नए मोटो हब खोलने की घोषणा की। कंपनी ने यह कदम पश्चिमी क्षेत्र के खुदरा बाजार में मजबूत आधार बनाने के लिए उठाया है।

मोटो हब में ग्राहक मोटोरोला के सभी उपकरण मिलेंगे, जिनमें हाल में लांच हुए मोटो जेड2 फोर्स और मोटो एक्स4 भी शामिल हैं।

मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक सुधीन माथुर ने कहा, “हम खुदरा बाजार में भी अपनी उपस्थिति बरकरार रखेंगे।”

लेनोवो द्वारा अधिग्रहीत की गई कंपनी का महाराष्ट्र में मजबूत ग्राहक आधार है और इसने प्रति तिमाही 18 फीसदी ग्राहक बढ़ोतरी दर्ज की है।

मोटोरोला इंडिया ने पिछले सप्ताह 25 मोटो हब कोलकाता में भी खोले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493