मुंबई मेट्रो वन ने 20 करोड़ मुसाफिरों का आंकड़ा पार किया

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मुंबई मेट्रो वन (एमएमओपीएल) ने 20 करोड़ मुसाफिरों का आंकड़ा पार कर लिया है। अब रोजाना इसमें औसतन 3,40,000 लोग सफर करते हैं। जुलाई 2015 के बाद से मुसाफिरों की संख्या में 18 फीसदी की वृद्धि हुई है।

सोमवार को आधिकारिक आंकड़ा जारी कर इसकी जानकारी दी गई। मुंबई मेट्रो ने पूर्वी-पश्चिमी कॉरिडोर घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा में अपने सेवाओं की शुरुआत के 786 दिनों में यह आंकड़ा सोमवार को हासिल कर लिया।

मुंबई मेट्रो वन के प्रवक्ता ने बताया, “हमने शहर में आवागमन के अनुभव को फिर से परिभाषित किया है और हम सबसे अच्छी मूल्यवर्धित सेवा प्रदान करते हैं, जिसमें सुविधा, सुरक्षा और आकर्षक डील शामिल हैं। इससे हमें मुसाफिरों के भरोसे को जीतने में मदद मिली है और सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।”

मुंबई मेट्रो ने अपनी सेवा की शुरुआत के पहले महीने में ही 10 लाख मुसाफिरों का आंकड़ा पार कर लिया था। 400 से भी कम दिनों में इसने 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493