मुकुंद टेस्ट टीम में, साहा की वापसी

मुम्बई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। रणजी ट्रॉफी के बीते सत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले तमिलनाडु के बल्लेबाज अभिनव मुकुंद को नौ फरवरी से बांग्लादेश के साथ हैदराबाद में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

साथ ही चोट के कारण टेस्ट टीम से बाहर चल रहे बंगाल के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने भी टीम में वापसी की है। साहा ने ईरानी कप में शेष भारत एकादश के लिए खेलते हुए विजेता गुजरात के खिलाफ शानदार दोहरा शतक लगाया था। साहा की वापसी गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल पर भारी पड़ी है। पार्थिव ने इंग्लैंड के खिलाफ सम्पन्न टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, उमेश यादव, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, अमित मिश्रा, अभिनव मुकुंद और हार्दिक पंड्या।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493