मुकेश भट्ट मेरे गॉडफादर हैं : जीत गांगुली

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। ‘आशिकी-2’ और ‘यंगिस्तान’ जैसी फिल्मों में संगीत देने वाले जीत गांगुली का कहना है कि फिल्म निर्माता मुकेश भट्ट उनके गॉडफादर हैं। जीत गांगुली ने कहा कि मुकेश भट्ट ने हिंदी संगीत जगत में उन्हें पुनर्जन्म दिया। जीत की अगली फिल्म खामोशियां रिलीज होने के लिए तैयार है।

गांगुली ने फिल्म ‘मेरे यार की शादी है’ में एक गाने के लिए संगीत दिया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म आशिकी-2 के साथ संगीत उद्योग में वापसी की। फिल्म का निर्माण भट्ट की विशेष फिल्म्स के बैनर तले हुआ था।

गांगुली ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मैं 10 साल बाद मुबई संगीत उद्योग में वापस आया। मुकेश जी मेरे गॉडफादर हैं, वहीं मुझे वापस लाए। उन्होंने मुझे पुनर्जन्म दिया।”

अपनी संगीत की प्रेरणा और बचपन के बारे में बताते हुए संगीतकार ने कहा, “मेरा बचपन सलिल चौधरी, आर.डी. बर्मन और मदन मोहन साहब के गाने सुनते बीता। मेरे पिता उनके गाने गाया करते थे और मैं गिटार पर उनको संगत देता था। वहीं से मुझे मेरे संगीत की प्रेरणा मिली।”

गायक अरिजीत सिंह ने फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘खामोशियां’ गाया है। अरिजीत सिंह की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा, “अरिजीत का गाने का प्रस्तुतीकरण और बिना किसी रुकावट के गायन ही गाने की विशेषता है।”

गांगुली इस समय ‘फिर से’, ‘मिस्टर एक्स’ और ‘हमारी अधूरी कहानी’ जैसी फिल्मों के संगीत में व्यस्त हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493