मुकेश, महेश भट्ट जीवित किंवदंती : जीत गांगुली

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। संगीतकार जीत गांगुली का कहना है कि दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा के बाद, अब फिल्मकार मुकेश और महेश भट्ट जीवित किंवदंती हैं।

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। संगीतकार जीत गांगुली का कहना है कि दिवंगत फिल्मकार यश चोपड़ा के बाद, अब फिल्मकार मुकेश और महेश भट्ट जीवित किंवदंती हैं।

जीत गांगुली ने एक साक्षात्कार में कहा, “यश चोपड़ा के बाद भट्ट साहब और मुकेश जी जीवित किंवदंती हैं। मैंने उनके साथ ‘मेरे यार की शादी है’ में काम किया था और इसके बाद मैंने इन दोनों के साथ काम किया। उनके साथ काम का अनुभव शानदार रहा।”

जीत गांगुली ने ‘राज 3’, ‘आशिकी 2’, ‘सिटीलाइट्स’, ‘खामोशियां’, ‘मिस्टर एक्स’, ‘हमारी अधूरी कहानी’ जैसी फिल्मों में अपने गीत दिए हैं और हाल ही में उन्होंने ‘राज रिबूट’ के लिए भी संगीत तैयार किया है।

गीत हिट बनाने का सूत्र बताते हुए उन्होंने कहा, “इसका सिर्फ एक फॉर्मूला है, जो साधारण राग है और अगर यह अच्छा है तो कभी फ्लॉप नहीं होगा। अगर गीत और राग अच्छे हैं और गायक ने अच्छा गाया है तो यह निश्चित तौर पर हिट होगा।”

गांगुली ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’ के दो गीतों के भी संगीत तैयार किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493