मुक्केबाजी : ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं मैरीकॉम

अस्टाना, 21 मई (आईएएनएस)। भारत की स्टार महिला मुक्केबाज एम.सी. मैरीकॉम इसी साल अगस्त में होने वाले रियो ओलम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगी। वह शनिवार को विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में हार कर ओलम्पिक की दौड़ से बाहर हो गईं।

2012 लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक हासिल करने वाली मैरीकॉम को जर्मनी की एजिजे निमानी ने 51 किलोग्राम वर्ग में 2-0 से हराया।

विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप रियो के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका था।

विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचना न सिर्फ खिलाड़ी को पदक दिलाएगा बल्कि ओलम्पिक का टिकट भी दिलाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493