मुक्केबाज सतीश और सुमित को ओलम्पिक सीट मिली

बाकू, 18 जून (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज-सतीश कुमार (+91 किग्रा) और सुमित सांगवान (81 किग्रा) ने विश्व ओलम्पिक क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश के साथ रियो ओलम्पिक का टिकट हासिल कर लिया है।

सतीश ने टोंगा के मानासे खागो को 3-0 से हराते हुए पहले दौर की बाधा पार की जबकि सुमित ने त्रिनिदाद के एंड्रयू फेर्मिन को इसी अंतर से हराया।

अगले दौर में सतीश का सामना आयरलैंड के डीन गार्डिनर से होगा। यह मुकाबला उनके के लिए कठिन साबित हो सकता है।

सुमित को भी अगले दौर में कठिन मुकाबला का सामना करना होगा। उनका सामना कोलम्बिया के जुआन कार्लोस पालासियो से होगा।

भारत के धीरज रांगी (60 किग्रा) को हार मिली। रांगी को मेक्सिको के लिंडोल्फ ग्राजा ने हराया।

अब रियो ओलम्पिक का टिकट हासिल करने वाले भारतीय मुक्केबाजों की संख्या तीन हो गई है। सुमित और सतीश के अलावा शिव थापा पहले ही यह टिकट हासिल कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493