मुख्यमंत्री जयललिता ने दिये सीबी-सीआईडी जांच के आदेश

cid-300x214चेन्नई । तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता ने आज बंगलुरु-गुवाहाटी ट्रेन में यहां सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर हुए दो बम विस्फोटों के मामले की सीबी सीआईडी से जांच कराने के आदेश दे दिए हैं। इन विस्फोटों में एक महिला यात्री की मौत हो गयी है। घटना की निंदा करते हुए जयललिता ने लोगों को आश्वासन दिया कि उन्हें आतंकित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। जयललिता ने एक बयान में कहा, “मैं विस्फोटों की कड़ी निंदा करती हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि वह घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए रेलवे पुलिस के साथ मिलकर काम करे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे। मैंने सीबी सीआईडी (सीआईडी की अपराध शाखा) को घटना की जांच करने को कहा है।’’

उन्होंने 22 वर्षीय एक महिला की मौत पर दुख जाहिर किया और घायलों के प्रति संवेदना जतायी। मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिजनों के लिए एक लाख रुपये की राहत राशि की भी घोषणा की। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार और मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों के लिए 25 हजार रुपये की राशि की घोषणा की है। आज सुबह हुई इस घटना में एक महिला यात्री मारी गयी तथा 14 अन्य घायल हो गए। इस बीच, तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैय्या ने भी महिला यात्री की मौत पर दुख जाहिर किया। उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। माकपा ने भी घटना की निंदा की और पार्टी की राज्य इकाई के सचिव जी रामकृष्णन ने घटना के जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493