मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रवाना की तीर्थदर्शन ट्रेन,संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर साथ गयीं

भोपाल- कोरोना महामारी ने बहुत उदासी ला दी थी। ऐसा लगा था मानो अब कुछ नहीं बचेगा। पहली से तीसरी लहर के बीच अपनों को बिछड़ते हुए देखकर मन बहुत निराश था। आज काशी विश्वनाथ की यात्रा शुरू कर रहे हैं बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। कोरोना महामारी के बाद से कभी ऐसा माहौल नहीं मिला। स्टेशन पर पहुंचाने से लेकर ट्रेन में बैठ आने तक बहुत सम्मान मिला।

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर यह अनुभव तीर्थयात्रियों ने नवदुनिया से साझा किए। भोपाल के करौंद क्षेत्र में रहने वाले तीर्थयात्री हरिराम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा से उनके मन को सुकून मिला है। जबरदस्त उत्साह के साथ उन्हें तीर्थ यात्रा के लिए भिजवाया जा रहा है। उनके पास समय नहीं था तब भी उन्हें यात्रा के लिए उनके मोहल्ले के लोगों ने प्रेरित किया इसलिए भी जा रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493