मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली

100619n1dभोपाल : सोमवार

मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को आज मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलवाई। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 126 छिंदवाड़ा में हुए उपचुनाव में विजयी हुए हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा विधान परिषद हॉल में हुए एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदस्यता की शपथ ली। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश विधानसभा की उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे, नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह मौजूद थे।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री दिग्विजय सिंह, मंत्री मंडल के सदस्य विधायक और कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493