भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बुन्देल केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती पर पन्ना गौरव दिवस के आयोजन में उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर पन्ना में जुगल किशोर सरकार लोक बनाए जाने की घोषणा की। पन्ना को पवित्र धार्मिक नगरी बताते हुए उन्होंने कहा कि जुगल किशोर सरकार लोक में चारों मंदिर परिसर सम्मिलित किए जाएंगे। जुगल किशोर लोक सुझाव और सलाह लेकर बनाया जाएगा। स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में हुए गौरव दिवस समारोह में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश के कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री कमल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, उपाध्यक्ष श्री संतोष यादव सहित जन-प्रतिनिधि और पार्षद उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath