मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमल नाथ से मुलाकात

kamalnath-_shivrajप्रदेश से जुड़ी लम्बित परियोजनाओं के शीघ्र निराकरण का आग्रह

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमल नाथ से मुलाकात कर प्रदेश से जुड़ी लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की लम्बित परियोजनाओं का शीघ्र निराकरण करने का आग्रह किया। श्री चौहान ने यू.आई.डी.एस.एम.टी. और जे.एन.यू.आर.आर.एम. में एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की राशि को भी शीघ्र जारी करने और जे.एन.यू.आर.आर.एम. के तहत लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया। श्री चौहान ने इंदौर और भोपाल में मेट्रो परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए धन्यवाद देते हुए मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ करवाने का भी अनुरोध किया।

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमल नाथ ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश से जुड़ी लम्बित परियोजनाओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश ज्यादा से ज्यादा नई विकास योजनाओं के प्रस्ताव भेजे जिससे वह भी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सकें। मुलाकात के दौरान प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं कल्याण श्री एस.पी.एस. परिहार, सचिव, मुख्यमंत्री श्री एस.के. मिश्रा और विशेष आयुक्त मध्यप्रदेश श्री शैलेन्द्र सिंह उपस्थित थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493