मुख्य स्टेडियम के बाहर प्रजवल्लित रहेगी ओलम्पिक मशाल

रियो डी जेनेरियो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक के आयोजकों ने ओलम्पिक परंपरा से अलग जाते हुए अगस्त में होने वाले ओलम्पिक खेलों की मशाल को मुख्य स्टेडियम की जगह शहर के एक खास हिस्से में प्रजवल्लित करने का फैसला किया है।

आयोजकों ने बुधवार को पुष्टि की कि ओलम्पिक मशाल माराकाना स्टेडियम में पांच अगस्त को होने वाले उद्घाटन समारोह के बाद मशाल को एक उपनगरीय इलाके में छह अगस्त को ले जाया जाएगा।

ओलम्पिक मशाल 21 अप्रैल को ग्रीस के शहर ओलम्पिया में प्रजवल्लित की जाएगी। इस मशाल को 27 अप्रैल को रियो आयोजकों को सौंपा जाएगा। इसके बाद यह मशाल ल्यूसाने स्थित ओलम्पिक म्यूजियम और फिर जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय ले जाई जाएगी।

यह मशाल तीन मई को राजधाननी ब्राजिलिया पहुंचेगी और फिर यहां से 2016 ओलम्पिक की मशाल यात्रा शुरू होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493