‘मुगल-ए-आजम’ में काम करना शानदार रहा : सुनील पलवल

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिरोज अब्बास खान के संगीतमय नाटक ‘मुगल-ए-आजम’ में मंच पर शहजादे सलीम का किरदार पेश करने के अपने अनुभव ताजा करते हुए अभिनेता सुनील पलवल ने कहा कि यह शानदार अनुभव रहा।

उन्होंने कहा,”पूरी प्रक्रिया अद्भुत थी, क्योंकि आप कहानी पर बात करते हैं, कलाकारों से मिलते हैं, सह-कलाकारों से बातचीत करते हैं और अंतत: किरदार को जीवंत करते हैं। यह शानदार अनुभव है।”

सुनील का मानना है कि के.आसिफ की रोमांटिक फिल्म का रीमेक मुश्किल है। मूल फिल्म में दिलीप कुमार, मधुबाला और पृथ्वीराज कपूर ने अभिनय किया था।

उन्होंने कहा,”जिस तरह आप दूसरा ताजमहल नहीं बना सकते, उसी तरह आप इस फिल्म का रीमेक नहीं बना सकते।”

नाटक में जोधा का किरदार निभा रहीं सोनल झा ने निर्देशक फिरोज अब्बास खान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया और कहा,”जब हमें अनुशासित और संगठित होने की जरूरत होती है, तो हम इसे पसंद करते हैं। हम मर्यादा बनाए रखते हैं, नाटक का मजे से अभ्यास करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493